फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुष मेले में 509 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Wed, 01 Apr 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्वालपत्थर में आयोजित आयुष मेले के दौरान लगाई आयुवेर्दिक पदार्थों की प्रदर्शनी। स्रोत : विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव ग्वालपत्थर में मंगलवार को उपमंडलीय आयुष चिकित्सा केंद्र नादौन के माध्यम से आयुष मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने स्थानीय गुग्गा मंदिर परिसर में किया।
विज्ञापन

इस दौरान 509 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निशांत शर्मा ने आयुर्वेदिक पद्धति पर बल देते हुए लोगों से ऐसे शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन बाला ने कहा कि आयुष मेला में निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डॉ. राजेश कालिया तथा डॉ. सुमन बाला ने कार्यक्रम के दौरान निशुल्क दवाइयों, औषधीय पौधों और आयुर्वेद पत्रिका का वितरण किया। इस दौरान विभिन्न आयुर्वेदिक शारीरिक क्रियाकलाप करवाए गए। गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स के स्थान पर औषधीय आयुर्वेदिक शीतल पेय बनाने की विधि बताई।
आयुर्वेदिक उत्पादों व पौधों सहित अन्य पदार्थों से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों की जानकारी दी गई। वहीं, हर्बल गार्डन नेरी के विशेषज्ञ डॉ. कमल भारद्वाज ने औषधीय पौधों की जानकारी दी। डॉ. सुमन ने कहा कि हर घर में कम से कम एक औषधीय पौधा पहुंचाना लक्ष्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें