फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच का निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर दुकानदारों की बढ़ी दिक्कतें

Sun, 19 Oct 2025 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टौणी देवी बाजार में उड़ रही धूल व मिट्टी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच 03 निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार ने दुकानदारों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। त्योहारी सीजन में टौणी देवी बाजार सहित अन्य स्थानों में उड़ रही धूल-मिट्टी से दुकानदार परेशान हैं।
धूल-मिट्टी से दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है। खराब खाद्य पदार्थों की आशंका पर ग्राहक भी दुकान में आने से कतरा रहे हैं। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। तीन साल से एनएच 03 का कार्य चला हुआ है। टौणी देवी, ऊहल चौक, मंदिर चौक, अस्पताल चौक आदि में काम पूर्ण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कई जगह नालियों का निर्माण कार्य अधर में लटका है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही से धूल-मिट्टी उड़ रही है। व्यापार मंडल टौणी देवी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप राणा, स्थानीय व्यापारियों में सुनील चौहान, तिलक राज, राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, टपरे पंचायत प्रधान मदन लाल आदि ने बताया कि निर्माण कंपनी ने धीमी गति से कार्य चलाया हुआ है, जिसका खामजिया जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि निर्माण कंपनी को पहले की भांति दिन में दो से तीन बार पानी का छिड़काव करना चाहिए। इससे उड़ रही धूल-मिट्टी की समस्या से निजात मिलेगी। एनएच 03 निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील ठाकुर ने बताया कि एनएच 03 निर्माण कार्य तीव्र गति से चला है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि जहां-जहां कार्य चला है, वहां पर पानी का नियमित छिड़काव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें