फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में रह रहे व्यक्ति की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
The person living in Diotsidh died in the hospital
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत दियोटसिद्ध में रह रहे एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है। यह व्यक्ति 15 दिन पहले ही दियोटसिद्ध आया था और यहां कभी सराय भवन तो कभी बाहर सीढ़ियों पर ही रह रहा था। बुधवार सुबह वह शौचालय के साथ लगती सीढ़ियों पर सोया हुआ था। शौचालय के कर्मचारियों ने उसे उठाया, लेकिन वह उठने में असमर्थ था और बीमार लग रहा था।
विज्ञापन

न्यास कर्मचारी उसे न्यास के आयुष अस्पताल ले गए। जहां से उसे सिविल अस्पताल बड़सर रेफर किया गया। बड़सर से उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया। हमीरपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की शिनाख्त को नहीं हो पाई है, लेकिन उसका नाम गौरव प्रधान पता चला है, जो स्थानीय लोगों को उसने बताया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रख दिया है। व्यक्ति की उम्र करीब साठ साल और लंबाई पांच फीट चार इंच है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें