फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बूंदाबांदी से लुढ़का पारा, गेहूं के लिए संजीवनी बनी बारिश

Sun, 16 Mar 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में बारिश के बीच छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बारिश के कारण जिलेभर में शनिवार को मौसम सुहावना हो गया। दिनभर रुक-रुक हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई। बारिश के कारण पारा 18 से 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि इससे पहले जिलाभर में तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच था।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से तेज धूप के कारण गर्मी हो गई थी, लेकिन अब बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। हल्की बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल हुए हैं, क्योंकि गेहूं की फसल के लिए भी यह बारिश संजीवनी साबित होगी। हालांकि, शाम को मौसम साफ होने पर धूप खिल गई। उपमंडल सुजानपुर के चौगान में बारिश के कारण दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण दुकानदारों ने तिरपाल के साथ सामान को ढका। दुकानदारों कपिल, सुमित, रमेश, संजय आदि ने कहा कि बारिश से कोई ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन बारिश के चलते कम ही लोग खरीदारी करने पहुंचे।

हमीरपुर बाजार में बारिश के बीच छाता लेकर अपने गंतव्य की ओर जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें