फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति का शव ग्राम पंचायत उट्टप के रि बल्ह खड्ड जगह में मिला है। व्यक्ति के गले में फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 34 साल के विनोद खत्री पुत्र हस्त बहादुर खत्री, गांव व डाक धरमादो, जिला सलयम, नेपाल के रूप में हुई है। विनोद अपने परिजनों के साथ खंगरू दांदडू में जगदीश चंद के पास किरायेदार के तौर पर रहता था।
गत शाम उसका शव रि-बल्ह खड्ड नामक स्थान पर मिला। परिजनों के मुताबिक विनोद मानसिक रूप से परेशान रहता था। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मामले में छानबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें