फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रात नौ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे दियोटसिद्ध मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेलों के बाद सुबह पांच बजे के बाद ही दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को ही 24 घंटे खुला रहेगा पौणाहारी का मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध के कपाट अब रात नौ से सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे। मंदिर में 14 मार्च से 14 अप्रैल एक माह तक आयोजित चैत्र मास मेलों का समापन हो गया है। एक माह तक मेलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाबा बालकनाथ मंदिर न्यास की ओर से 24 घंटे मंदिर को खुला रखा गया था जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अब मेलों का समापन होने के बाद मंदिर को 17 घंटे ही खुला रखने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक माह तक चले मेलों में मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने 24 घंटे कतारों में लगकर बाबा बालकनाथ के दर्शन किए। पंजाब सहित हरियाणा और बाहरी राज्यों के साथ-साथ देश-विदेश से भी श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दरबार में नत्मस्तक हुए। ऐसे में अब मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागामन कम होने और मेलों का समापन होने पर मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह पांच बजे आरती होने के बाद ही मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले जाएंगे। प्रत्येक शनिवार और रविवार को मंदिर पूर्व की भांति दर्शनों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा क्योंकि शनिवार और रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर न्यास की ओर से मंदिर को बंद रखने की सूचना गाइडलाइन ऑनलाइन वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। इसके बारे में मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि मंदिर में एक माह तक आयोजित चैत्र मास मेलों के दौरान मंदिर को श्रद्धालुओं की सुविधा के चलते 24 घंटे खुला रखा गया था। मेलों के संपन्न होने पर अब मंदिर को रात नौ से सुबह पांच बजे तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें