फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां कीं पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12 नवंबर को मतदान, 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 10 दिसंबर को चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वीरवार शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा और जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान के समापन के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पहले यानी वीरवार शाम पांच बजे से लेकर मतदान की समाप्ति तक की अवधि में किसी भी सार्वजनिक सभा और जुलूस पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

जिला दंडाधिकारी की ओर से धारा 144 के तहत जारी आदेशों के अनुसार 10 नवंबर शाम 5 बजे से लेकर 12 नवंबर को शाम पांच बजे तक जिले में किसी भी तरह की सार्वजनिक सभा या किसी भी उम्मीदवार या राजनीतिक दल की सभाओं पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। जिला दंडाधिकारी ने बताया कि किसी उम्मीदवार या पार्टी के डोर टू डोर प्रचार पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। जिला दंडाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों तथा जिलावासियों से इसकी अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में
जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भोरंज और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 5-5 प्रत्याशी, हमीरपुर के लिए 9, बड़सर के लिए 7 और नादौन के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले में सर्वाधिक 9 प्रत्याशी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिला हमीरपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 4,17,216 है। इसमें 2,09,215 पुरुष मतदाता और 2,08,015 महिला मतदाता हैं। जबकि 2 एनआरआई और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच मतदान केंद्र महिलाओं की ओक से संचालित किए जाएंगे। जबकि, पूर्व में महज दो-दो मतदान केंद्र ही महिलाओं की ओर से संचालित किए जाते रहे हैं। महिला मतदाताओं की अधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग ने यह निर्णय लिया है। वहीं, प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो मॉडल मतदान केंद्र स्थापित होंगे। जहां पर मतदाताओं के लिए सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिले में करीब 80 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में कुल 531 मतदान केंद्र-
जिला हमीरपुर में कुल 531 मतदान केंद्र हैं। इनमें 11 अति संवेदनशील, 69 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 274 मतदान केंद्र मतदान के दिन वेब कास्टिंग के लिए चिह्नित किए गए हैं। 2,130 अधिकारी/ कर्मचारी चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त किए गए हैं। चुनाव पर होने वाले व्यय पर निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 3 उड़नदस्ते, 3 स्थिर निगरानी दल, 1 अकाउंटिंग टीम, एक वीडियो व्युइंग टीम और 2 वीडियो निगरानी दल गठित किए गए हैं। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसका संपर्क नंबर 01972-222003, 222004,222005,222006 होगा।
इस बार एक जगह पर नहीं, अलग-अलग विस क्षेत्रों के मुख्यालय पर होगी मतगणना
जिला में विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना संबंधित विधानसभा क्षेत्र में होगी। 36 (अ.जा.)-भोरंज की रावमा पाठशाला भोरंज, 37- सुजानपुर की मतगणना रावमा पाठशाला सुजानपुर टिहरा, 38- हमीरपुर की रावमा पाठशाला (बाल) हमीरपुर, 39- बड़सर की डिग्री कॉलेज बड़सर और 40- नादौन की मतगणना डिग्री कॉलेज नादौन में होगी। पूर्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होती रही है।
जिले के सभी 531 मतदान केंद्रों पर 1,062 जवानों की तैनाती की
हमीरपुर। जिला भर में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव करवाने के लिए वीरवार को पुलिस लाईन हमीरपुर में जवानों की तैनाती के दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि जिन जवानों की चुनावों में ड्यूटी लगाई गई हैं, वह शुक्रवार को अपनी-अपनी पोलिंग पार्टी के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। जिले के सभी 531 मतदान केंद्रों पर 1,062 जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें