फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टॉर्च की रोशनी दिखा रही व्यवस्था का अंधेरा

Thu, 16 Jul 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
-शिव कुमार,टैक्सी चालक।
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। रंगस (खैरी) में स्वच्छ भारत मिशन के तहत तीन साल पहले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है। हैरत की बात ये है कि इसमें आज तक बिजली कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। इससे लोग रात को इस शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई बार लोगों को मजबूरी में टॉर्च का सहारा लेना पड़ता है। इससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शौचालय में पानी की भी नियमित सुविधा नहीं है। समस्या के समाधान को लेकर शौचालय की देखरेख कर रही नीलकंठ टैक्सी यूनियन ने बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन किया था लेकिन करीब दो माह तक फाइल अपने पास रखने के बाद बिजली बोर्ड ने यह कहते हुए आवेदन वापस कर दिया कि सार्वजनिक शौचालय में मीटर नहीं लगाया जा सकता। रंगस बाजार कांगू, नादौन, रैल, बड़ा, बलडूहक, जीहण और हमीरपुर को जोड़ने वाला प्रमुख जंक्शन है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग बसों और अन्य वाहनों के इंतजार में रुकते हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए नौहंगी पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया था लेकिन निर्माण के तीन वर्ष बाद भी बिजली का मीटर नहीं लग पाया है। वहीं, नियमित जलापूर्ति न होने से शौचालय की साफ-सफाई बनाए रखना भी चुनौती बना हुआ है। रात के समय महिलाओं और बुजुर्गों को टॉर्च या मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना पड़ता है। शौचालय सड़क किनारे स्थित होने और पीछे गहरी खाई होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। अंधेरे के कारण दो महिलाएं फिसलकर घायल भी हो चुकी हैं। स्थानीय दुकानदारों अशोक कुमार, जितेंद्र जिंदू, देशराज गोनी, संतोष कुमार, पवन आदि और टैक्सी यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो जनहित में उपभोक्ता संरक्षण आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

यदि कार्यालय को लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो बिजली बोर्ड से फाइल की स्थिति की रिपोर्ट तलब की जाएगी। यह देखा जाएगा कि सार्वजनिक शौचालय में अब तक बिजली कनेक्शन क्यों नहीं दिया गया। -निशांत शर्मा, एसडीएम, नादौन
पंचायत की ओर से शौचालय का निर्माण सरकारी भूमि पर करवाया गया है। सरकारी भूमि पर मीटर नहीं लगाया जा सकता है। संबंधित पक्ष से मीटर लगाने के लिए एनओसी मांगी गई है लेकिन अभी तक पूरे दस्तावेज नहीं आए हैं। -संदीप सांगल, एसडीओ, विद्युत उपमंडल रंगस
विज्ञापन


शाम ढलते ही सार्वजनिक शौचालय में अंधेरा हो जाता है। महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। जल्द बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। -शिव कुमार, टैक्सी चालक

तीन साल पहले शौचालय बना लेकिन आज तक बिजली और नियमित पानी की सुविधा नहीं मिल पाई है। संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। -विशाल, राहगीर

रंगस बाजार में दूर-दराज के क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय में बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का न होना लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। -विक्की राणा, टैक्सी चालक

सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण करवाया लेकिन सुविधाएं पूरी नहीं होने से इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। -साहिल, राहगीर

-शिव कुमार,टैक्सी चालक।

-शिव कुमार,टैक्सी चालक।

-शिव कुमार,टैक्सी चालक।

-शिव कुमार,टैक्सी चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें