फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गसोता में साझा भूमि से 42 पेड़ काटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 16 Jul 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गसोता में मुश्तरका (साझा) भूमि से बिना अनुमति 42 पेड़ कटवाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रियंका बंटा निवासी गसोता ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उस साझा भूमि से, जिसमें वह भी हिस्सेदार हैं, उनकी अनुमति के बिना 42 पेड़ कटवा दिए। इनमें 14 तुणी के पेड़ शामिल हैं, जबकि अन्य पेड़ अलग-अलग प्रजातियों के बताए गए हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार पेड़ों की कटाई का ठेका एक व्यक्ति को दिया गया था। आरोप है कि ठेकेदार ने एक तुणी का पेड़ किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। जब उनकी सास ने इस संबंध में पूछताछ की तो ठेकेदार ने जबरन 15,700 रुपये घर में रख दिए और डराने-धमकाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रियंका बंटा ने बताया कि मामले की शिकायत वन विभाग और उपायुक्त कार्यालय को भी दी गई है। इसके अलावा एनजीटी, प्रधानमंत्री कार्यालय, वन विभाग शिमला, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोट
शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें