सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-दो में संपर्क सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क गड्ढों में तबदील हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांच वर्ष पूर्व संपर्क सड़क के लिए बजट का प्रावधान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया था। इसके बाद इस संपर्क सड़क का निर्माण करवाया गया है।
यह संपर्क सड़क सुजानपुर मुख्य बाजार के साथ ही सुजानपुर-पालमपुर मुख्य मार्ग के साथ भी जुड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों सतीश, मनीष, कमल नयन, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, अभिषेक, अरुण, गौरव और प्रदीप पंकज आदि ने कहा कि सड़क की खस्ताहालत से काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह बजरी बिखरी हुई है, जिससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने नगर परिषद से संपर्क सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि वाहन एवं राहगीरों की आवाजाही प्रभावित न हो। उधर, नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड-दो की पार्षद शकुंतला देवी ने कहा कि संपर्क सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।