फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जगह-जगह लगे होर्डिंग से शहर की सुंदरता पर लगा ग्रहण

Tue, 28 Nov 2023 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों और चौक-चौराहों पर लगे होर्डिंग्स और पोस्टर शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। नगर परिषद ने पूर शहर में होर्डिंग्स लगाने के लिए करीब 13 विभिन्न स्थल चिह्नित किए हैं। इन सभी साइट्स को नगर परिषद ने वार्षिक किराये पर आवंटित किया है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर कुछ निजी स्कूल, कोचिंग संस्थान और कंपनियों ने बिना अनुमति शहर में होर्डिंग्स और पोस्टर लगा रखे हैं। कुछ नेताओं ने भी सड़क के किनारे नववर्ष और दिवाली और होली के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। तेज हवाएं और तूफान के कारण यह होर्डिंग्स फड़फड़ाते रहे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा रहता है।
वहीं, सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी इन अनाधिकृत होर्डंग्स के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदीप सिंह, सुनील शर्मा, विवेक पठानिया और अनिरुद्ध सिंह ने नगर परिषद और जिला प्रशासन से अनाधिकृत होर्डिंग्स को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेड़ों और बिजली के खंभों पर लगाए गए इन होर्डिंग्स के कारण पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


एक दूसरे को ताक रहे प्रशासन और परिषद
हमीरपुर शहर में अधिकतर चौराहों पर अवैध तरीके से यह बैनर लगाए गए हैं। इन बैनर और होर्डिंग्स की वजह से आवागमन में दिक्कत पेश आ रही है। साथ ही शहर में कुछ जगहों बिजली के खंभों पर पेड़ों पर लगे बैनर हादसों को न्योता दे रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए न तो नगर परिषद आगे आ रही है और न ही प्रशासन कोई कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन और नप प्रबंधन कार्रवाई के लिए एक दूसरे को ताक रहे हैं।
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि शहर में होर्डिंग्स के लिए नगर परिषद हमीरपुर की तरफ से कार्रवाई के लिए कदम उठाए जाएंगे। शहर में कई जगहों पर इस तरह के विज्ञापन बिना अनुमति के लगाए गए हैं। इन विज्ञापनों को हटाने के लिए प्रशासन और पुलिस का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें