फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सरला-चकमोह सड़क की छह माह बाद भी नहीं सुधरी हालत, जनता परेशान

Sun, 08 Feb 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सरला चकमोह वाया घंगोट सड़क पर घंगोट के समीप क्षतिग्रस्त सड़क पर लगाई गई बोरियां। संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई सरला-चकमोह सड़क की हालत को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग छह माह भी कदम नहीं उठा पाया है। लोक निर्माण विभाग ने केवल रेत से भरी बोरियां लगाकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में सरला-चकमोह वाया घंगोट सड़क पर घंगोट के समीप भूस्खलन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, घंगोट के समीप भूस्खलन के चलते सड़क तंग हो गई है। इसके कारण पिछले लगभग छह महीनों से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दौरान हुए भूस्खलन के बाद मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू तो हुए, लेकिन अब तक बड़े वाहनों के चलने लायक स्थिति नहीं बन पाई है। इस सड़क पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एकमात्र बस सेवा भी बंद पड़ी है।
विज्ञापन

बस सेवा ठप होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों और रोजमर्रा के काम से आने-जाने वाले लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत कर बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल की जाए तथा एचआरटीसी बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
पूर्व पंचायत प्रधान यशपाल ठाकुर का कहना है कि ल्हासा गिरने से सड़क बंद हुई है। साथ लगती जमीन के मालिकों से बातचीत करके समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

कोट :


बरसात में अत्यधिक बारिश के चलते घंगोट गांव के पास एक बड़ा ल्हासा गिरने से सड़क को नुकसान पहुंचा है। अब स्थानीय लोगों के सहयोग से ही सड़क को सही किया जा सकता है। -डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें