फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना नमक की खेप लेकर निगम के गोदाम में पहुंच गई गाड़ी

विज्ञापन
भोरंज के बाहनवीं में सिविल सप्लाई के नमक की खेप को ट्रक से अनलोड करते कामगार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के भोरंज के बाहनवीं स्थित गोदाम में दूसरे दिन बुधवार को एक और ट्रक नमक की खेप लेकर पहुंच गया। लेकिन, इस खेप के बारे में निगम को पूर्व में कोई सूचना नहीं मिली। निगम के अधिकारियों को शक है कि यह नमक वही हो सकता है, जिसे मंगलवार को कंपनी को लौटाया था। अब निगम ने ट्रक के दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही नमक के सैंपल भी लिए जाएंगे, ताकि लैब जांच में पता चल सके कि इसमें कोई विषैले तत्व तो नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को चंडीगढ़ से आए एक ट्रक में नमक और खाद एक साथ लोड हुआ था। ट्रक बाहनवीं गोदाम में अनलोड हो रहा था और इस बात की भनक लगते ही सिविल सप्लाई कारपोरेशन हरकत में आया और माल को वापस कर दिया। बरसात के मौसम में यूरिया खाद में गीलापन होता है। चिकित्सकों का मानना है कि अगर नमक और यूरिया के मिश्रण का सेवन किया जाए तो किडनियां फेल हो सकती हैं। बुधवार को फिर बिना पूर्व सूचना के एक और नमक का ट्रक बाहनवीं में खड़ा हो गया। निगम को आशंका है कि आनन-फानन में कहीं कल वाले ट्रक से ही माल दूसरे ट्रक में शिफ्ट तो नहीं किया गया। अगर ऐसा है तो आम जनता की सेहत से ट्रांसपोर्टर खिलवाड़ कर सकते हैं। अब लैब परीक्षण में ही पता चल पाएगा कि यह नमक खाने योग्य है या नहीं।
इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा ने बताया कि बीते रोज आए माल की जांच चल रही है और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को एक और गाड़ी नमक लेकर आई है और वह भी बिना पूर्व सूचना के। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए बताया कि गाड़ी को रोक लिया गया है और इसकी भी जांच की जा रही है। माल की सैंपलिंग भी की जाएगी। वहीं, जिला खाद्य नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कहा कि इस बारे में खाद्य एवं आपूर्ति निगम ही कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें