फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: हिमाचल की युवतियों को भी अग्निवीर बनने का मौका, जानें ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि

Wed, 10 Aug 2022 10:35 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

अग्निवीर महिलाओं के लिए हरियाणा के अंबाला स्थित खारगा स्टेडियम में सात से 11 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : indian army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में अग्निवीर योजना में प्रदेश की युवतियों की भर्ती भी होगी। इसके लिए नौ अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है और यह पंजीकरण सात सितंबर तक चलेगा। अग्निवीर महिलाओं के लिए हरियाणा के अंबाला स्थित खारगा स्टेडियम में सात से 11 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। सात सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाली महिला अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगी। 

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पांच अक्तूबर के बाद इंडियन आर्मी की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रदेश के सभी जिलों की महिला अभ्यर्थी जो दसवीं पास हों और साढ़े सत्रह से 23 साल की उम्र की हों। वह भाग ले सकती हैं। 

महिला अभ्यर्थी की लंबाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1,600 मीटर दौड़, दस फीट लंबी कूद और पांच फीट ऊंची कूद की बाधा पार करनी होगी। इसके बाद मेडिकल और लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली महिला अभ्यर्थी चार साल के लिए भारतीय सेना में नियुक्त होंगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अंबाला में महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली होगी। महिला अभ्यर्थी सात सितंबर तक भर्ती के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें