फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चार लोगों को घायल कर चुके बैल को किया बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस क्षेत्र में ट्रेंकुलाइजर गन का किया इस्तेमाल
विज्ञापन

पंचायत की सहायता से खैरी गोशाला भेज कर क्षेत्रवासियों को पहुंचाई राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। जोलसप्पड़ और रंगस क्षेत्र के चार लोगों को गंभीर घायल कर चुके हमलावर बैल को बुधवार को वन्य जीव, पशुपालन विभाग के अलावा वन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर काबू कर लिया। दोनों पंचायत के आग्रह पर डीएफओ वाइल्डलाइफ हमीरपुर से रेस्क्यू टीम, पशुपालन विभाग व वन विभाग की टीमों ने संयुक्त तौर पर ट्रेंकुलाइजर गन से हमलावर बैल को बेहोश किया। उसको नकेल डालने के अलावा उसके तीखे सींगों को भी आगे से गोल किया। मंगलवार देर शाम को खेत में काम कर रहे एक युवा शिक्षक के पेट में भी इसी बैल ने अपना सींग घुसा दिया था और शिक्षक मौके पर ही बेहोश हो गया था। वाइल्ड लाइफ हमीरपुर की ओर से आई टीम के इंचार्ज डॉ. नितिन व वेटरनरी अस्पताल रैल के प्रभारी डॉ. पंकज लखनपाल ने कहा कि ट्रेंकुलाइजर गन के माध्यम से बेहोशी की एक सेट डोज बैल को दी गई। उसी से बैल कुछ ही देर बाद बेहोश होकर पास में झाड़ियों के बीच में बैठ गया। फिर सभी विभागों ने संयुक्त अभियान के तहत आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया। उसके बाद बैल को एक ट्राला गाड़ी के माध्यम से स्थानीय पंचायतों के सहयोग से सुजानपुर के खैरी स्थित गो सेंचुरी में पशुपालन विभाग की अनुमति से सुरक्षित ढंग से भेज दिया गया।
विज्ञापन

अब लोगों की जान पर बना खतरा टल गया है। क्षेत्र में पिछले काफी दिनों सेे लावारिस पशुओं का जमावड़ा कभी किसानों के खेत खलिहानों में देखने को मिल रहा था तो कभी सड़कों पर वाहन चालकों के लिए बाधा बन रहे थे। इसकी वजह से किसानों की फसल नष्ट हो रही थी और यह लोगों पर भी हमला कर रहे थे। पिछले तीन दिन से एक बैल इतना हिंसक हो गया कि हर दिन किसी न किसी एक या दो लोगों पर हमला कर रहा था। एक युवक तो हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में आपातकाल में किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम पंचायत रंगस के प्रधान राजीव कुमार व जोलसप्पड़ की प्रधान मीना कुमारी के अलावा वन विभाग के वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार, वनरक्षक सुरजीत कुमार व अटेंडेंट प्रवीण कुमार व स्थानीय युवक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें