फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना विकास चाहते हैं बर्खास्त पूर्व विधायक, जनता की परवाह नहीं : निशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और जनता को धोखा देने वाले धोखेबाज बर्खास्त पूर्व विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों की जनता के हितों से कोई भी सरोकार नहीं है। ये केवल अपना विकास चाहते हैं। इन्होंने केवल कांग्रेस पार्टी से ही दगा नहीं किया है, बल्कि जनभावनाओं से भी खिलवाड़ किया है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि यह दगाबाज लोग न तो जनता का दुख-दर्द समझ सकते हैं और न ही किसी राजनीतिक पार्टी के प्रति वफादार हो सकते हैं। यही लोग कुछ माह पहले भाजपा नेताओं तथा उनकी नीतियों को जमकर कोसते थे और आज अपने स्वार्थ के लिए भाजपा की गोद में बैठकर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने मात्र 15 महीने के कार्यकाल में ही अपनी 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के इन सराहनीय कार्यों से प्रदेश की जनता भी परिचित है तथा धोखेबाज नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें