फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मध्यम सिंचाई परियोजना के लेफ्ट बैंक की टेस्टिंग शुरू

विज्ञापन
मध्यम सिंचाई योजना के लेफ्ट बैंक का लाभ नादौन के लोगों को शीघ्र मिलेगा
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। तहसील नादौन की 156 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी मध्यम सिंचाई परियोजना के लेफ्ट बैंक की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जल्द ही इस परियोजना के लेफ्ट बैंक का लाभ भी अब तहसील नादौन के किसानों-बागवानों को मिलेगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के प्रबंधक विपन कुमार शर्मा व जूनियर मैनेजर विभू शर्मा ने कहा कि मध्यम सिंचाई परियोजना नादौन अब अंतिम चरण में है। इस परियोजना के लेफ्ट बैंक की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इसमें टिल्लू व हरमंदिर जोन की टेस्टिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। मुख्य टैंक व सेक्टर टैंकों में पानी पहुंचा दिया गया है। जल्द ही वितरण प्रणाली की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से तहसील नादौन की 20 पंचायतों के 137 गांव लाभान्वित होंगे और 2980 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। यह परियोजना दो भागों में विभाजित है लेफ्ट व राइट बैंक। परियोजना का राइट बैंक पिछले तीन साल से निरंतर चलाया जा रहा है जो चार जोन चोड़ू, बड़ा, पुतड़ियाल व जटुआ जोन के किसानों को उनके खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचा रहा है और अब लेफ्ट बैंक की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है जो 14 जोन में खेतों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाएगी। मध्यम सिंचाई परियोजना जल शक्ति विभाग नादौन हमीरपुर के तहत बनाई जा रही है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि योजना के लेफ्ट बैंक की टेस्टिंग सफल रही है और शीघ्र ही क्षेत्र के किसानों और बागवानों को योजना के इस भाग का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें