चनेड़ (चंबा)। विधानसभा क्षेत्र चंबा के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत द्रड्डा, चीलबंगला, पंजोह, कोहलड़ी की चार हजार की आबादी को घरद्वार ही रक्त संबंधी विभिन्न टेस्टों की सहूलियत पीएचसी चनेड़ में मिल रही है। इससे मरीजों को अब 20 से 25 किलोमीटर का सफर तयकर जिला मुख्यालय चंबा की दौड़ लगाने से निजात मिली है।
पीएचसी में तैनात एमओ डॉ. प्रियंका शर्मा की तैनाती के बाद यहां पर सरकार के निर्देशानुसार क्रस्ना लैब में लैब तकनीशियन की भी तैनाती हुई है। अस्पतालों में निशुल्क होने वाले 102 प्रकार के विभिन्न टेस्ट अब यहां भी निशुल्क हो रहे हैं। इससे क्षेत्र के गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले लोगों को बड़ी राहत ही मिल रही है।
पीएचसी में तैनात चिकित्सक मरीजों का चेकअप करने के बाद जो टेस्ट लिखते हैं। उन्हें करवाने के लिए उन्हें अब चंबा की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। यहीं पर टेस्ट करवाने की सहूलियत मिलना बड़ी सौगात से कम नहीं हैं। पंकज मांडला, ग्रामीण
सरकार की ओर से लोगाें को बड़ी सहूलियत देते हुए पीएचसी में ही विभिन्न प्रकार के टेस्ट निशुल्क हो रहे हैं। सरकार को इस पीएचसी को स्तरोन्नत कर सीएचसी का दर्जा देना चाहिए। खेमराज, ग्रामीण
ग्राम पंचायत द्रड्डा, चीलबंगला, पंजोह, कोहलड़ी के लोगों को घरद्वार पर ही विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने की सुविधा मिलना बड़ी राहत से कम नहीं हैं। काका मांडला, ग्रामीण
स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की ओर से समय-समय पर बेहतरीन कदम बढ़ाए जा रहे हैं। जिस कारण अब लोगों को उपचार और टेस्ट के लिए कई किमी सफर तय करने से छुटकारा मिला है। रमेश कुमार, ग्रामीण
तीन साल पहले उनकी ज्वाइंनिंग के बाद सरकार के निर्देशानुसार क्रस्ना लैब तकनीशियन मीना की यहां तैनाती की गई है। वर्तमान समय तक मरीजों के टेस्ट हो रहे हैं। डॉ. प्रियंका शर्मा, एमओ, पीएचसी चनेड़