बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में रविवार को दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नवविवाहित जोड़े दर्शन करने के लिए पहुंचे रहे हैं।
पिछले तीन-चार दिनों से ठंड अधिक हो गई है। इसके बावजूद इसके बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। बीते दो सप्ताह के रविवारों को हालांकि पांच से सात हजार श्रद्धालु ही मंदिर पहुंचे थे, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं की संख्या दस हजार से पार हो गई है।
बड़सर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी थी। दो सप्ताह पांच से सात हजार श्रद्धालु ही रविवार को दर्शन के लिए आ रहे थे। लेकिन इस रविवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। पिछले 15 दिनों से श्रद्धालुओं को लंगर सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करके ही वापस अपने घरों को जा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर कोई भी समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु कोविड-19 नियमों का पालन करें।