फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार टेका माथा

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेले शुरू होने से पूर्व श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। रविवार को श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं और जयकारे के साथ श्रद्धालु लाइनों में दर्शनों के लिए आगे बढ़ते रहे। मंदिर में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चैत्र मेले लगेंगे। उस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। इस पूरे महीने के दौरान श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

अगर पिछले सालों की औसतन चढ़ावे की बात की जाए तो करीब पांच करोड़ का चढ़ावा औसतन एक ही महीने में बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ता है। मेलों के चलते न्यास प्रशासन की ओर से भी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। लंगर व्यवस्था को भी कोविड व्यवहार के अनुरूप खोल दिया गया है और श्रद्धालुओं को फिलहाल निजी लंगर लगाने की अनुमति नहीं रहेगी। न्यास की ओर से संचालित लंगर भवन में ही श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि आगामी मेलों के लिए भी न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं और रविवार के दिन भी 10000 हजार श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें