फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी रखें टीम प्रभारी : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन विभाग ने विभिन्न निगरानी टीमों के प्रभारियों के लिए आयोजित की कार्यशाला
विज्ञापन


निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिला हमीरपुर में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में निगरानी के लिए तैनात की जाने वाली विभिन्न टीमों के प्रभारियों के लिए बुधवार को बचत भवन में कार्यशाला आयोजित की गई।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए एडीसी मनेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिला हमीरपुर में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, उड़नदस्ते, अकाउंटिंग टीम, व्यय निगरानी टीम और अन्य टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीसी ने कहा कि इन टीमों के प्रभारियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित सभी नियमों और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे किसी भी तरह की शिकायत या अन्य परिस्थितियों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर सकें। एडीसी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता से संबंधित टीमों के प्रभारियों एवं सदस्यों के लिए कुछ और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एएसपी राजेश कुमार और निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने भी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों की कई शंकाओं का समाधान भी किया। कार्यशाला में निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन और राजेश कौंडल, प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज, अन्य अधिकारी तथा विभिन्न टीमों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें