फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में रिया और आर्यन प्रथम
विज्ञापन

हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर व युवक मंडल बधानी की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत भोरंज और बमसन ब्लॉक के बधानी में बुधवार को सेमिनार और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बधानी के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने युवाओं को मतदान के लिए जागरूक किया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में टौणी देवी से प्रथम स्थान पर रिया, द्वितीय स्थान पर वंदिता व तृतीय स्थान पर अदिति शर्मा रहीं। वहीं, भोरंज ब्लॉक से प्रथम स्थान पर आर्यन, द्वितीय स्थान पर अपूर्वा व तृतीय स्थान पर जानवी रहे। युवक मंडल बधानी के प्रधान राज कुमार और प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। युवक मंडल बधानी के प्रधान सहित सदस्य मोहित शर्मा, कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा, सदस्य सोनिया, प्रतिभा, सौरभ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें