फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 15 सड़कों पर जल्द शुरू की जाएगी टारिंग

Sat, 24 May 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीपुर)। लोक निर्माण विभाग भोरंज मंडल के तहत जल्द ही 15 सड़कों पर टारिंग कार्य शुरू होगा। टारिंग कार्य पर लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। कुल 20 किलोमीटर सड़क पर कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इन सड़कों में कुछ सड़कें एक किलोमीटर और कुछ सड़कें दो किलोमीटर की हैं। अधिकतर संपर्क सड़कें हैं, जिन पर काफी लोग निर्भर हैं।
गौर रहे कि लोक निर्माण विभाग भोरंज मंडल के तहत कई सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। इन सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं, जिस कारण इन सड़कों पर वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है।
संबंधित गांव के लोगों की ओर से काफी समय से इन सड़कों को ठीक करने की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर अब लोक निर्माण विभाग की ओर से चरणवद्ध तरीकों से टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टारिंग से गड्ढों से निजात मिलेगी, वहीं लोग आरामदायक सफर का अनुभव कर पाएंगे। लोगों को हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें