फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तनिष्या और दिव्यांशी अव्वल

विज्ञापन
जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में निणार्यक मंडल कार्य करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन हमीरपुर का शुभारंभ बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 410 बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने जा रहे हैं। इसमें मैथमेटिक्स ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी, साइंस क्विज, सर्वे रिपोर्ट आदि करवाकर बच्चों को प्रदेशस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित किया जाएगा। यह सम्मेलन पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से करवाया जा रहा है। इस मंच पर बच्चों को उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक ने प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह को देखकर अपनी ख़ुशी प्रकट की और कहा कि इतनी ज्यादा संख्या में बच्चों ने भाग लिया, यह गर्व की बात है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई प्रतियोगिता में जूनियर ग्रामीण प्रश्नोत्तरी में गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा के तनिष्या और दिव्यांशी प्रथम, सेवन स्टार बणी की अनन्या व आस्था वर्मा द्वितीय, राजकीय वरीष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ा के राहुल कुमार व तनीक्षा तृतीय तथा जूनियर शहरी प्रश्नोत्तरी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की तन्वी व वंशिका प्रथम, हिमाचल पब्लिक स्कूल सुजानपुर की अमिशी व पायल द्वितीय तथा लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे की शान्वी और हर्षिता तृतीय रहे। इस अवसर पर प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, सचिव करण राणा, वित्त सचिव रविंद्र सिंह, प्रेस सचिव अनिल कुमार शर्मा एवं विभिन्न पाठशाला से आए निर्णायक मंडल में जेपी शर्मा, गौरव, चंद्रकांत, सुरेश, अरुण अत्री, यजनीश, संजय ठाकुर, देवेंद्र, सीमा, आरती राठौर, आशीष राना, राजेश चंदेल, दिवेंद्र सिंह बन्याल आदि ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल व प्रधान विज्ञान अध्यापक संघ दिनेश ठाकुर ने बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए बच्चों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें