बड़सर समैला में आयोजित जिला सहकार दिवस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूम?
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। जिला सहकारी विकास संघ समिति का 68वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का जिला स्तरीय कार्यक्रम समैला गांव में आयोजित किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
धूमल ने कहा कि सहकारिता का मिशन केवल कर्ज लेना और देना नहीं, बल्कि चौबीसों घंटे किसी भी समय ग्रामीणों को लेन-देन की सुविधा उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में युवाओं को सहकारिता के क्षेत्र में योगदान देने के लिए आगे आना होगा। सहकारिता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और उत्थान में भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने सहकारी सभाओं के आधुनिकीकरण की पैरवी की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अगर सहकारिता को आगे बढ़ना है, तो इनका डिजिटलाइजेशन आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों को धूमल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सहकारी सभा अध्यक्ष यशवीर पटियाल, भोरंज के पूर्व विधायक अनिल धीमान, बड़सर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राकेश बबली, पंचायत समिति सदस्य बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मंजु कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।