हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन हमीरपुर में विज्ञान दिवस के दौरान कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आ
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन हमीरपुर में विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मॉडल प्रदर्शनी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मुख्य रही। इन गतिविधियों में बीएड और डीएलड के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टैगोर हाउस प्रथम, स्वामी विवेकानंद हाउस द्वितीय और कल्पना चावला हाउस तृतीय स्थान पर रहा। वहीं मॉडल प्रदर्शनी में रोहित ग्रुप और विशाल ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षा ग्रुप और अमनप्रीत ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा पूजा ग्रुप, संजय ग्रुप और प्रियंका ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। स्वामी विवेकानंद के विद्यार्थियों ने ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. शिवाली राणा और अध्यापकों अनिल, रेणु बड़ोगा, सीमा, शशि बाला, हिमी ठाकुर और रजनी बाला ने प्रशिक्षु अध्यापकों के मॉडलों का अवलोकन किया।