फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अतिक्रमण की जद में सुजानपुर शहर, जलभराव की स्थिति से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर शहर में जगह-जगह अतिक्रमण ने पांव पसारे हुए हैं। शहर में अतिक्रमण कोई एक व्यक्ति करता है और उसका खामियाजा पूरे शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अगर अतिक्रमण करने का सिलसिला थमा नहीं तो भविष्य में शहर में बाढ़ जैसे हालात होंगे। शहर में पानी की निकासी के लिए जगह नहीं बची है और बारिश का पानी लोगों के घरों-दुकानों, बाजारों में प्रवेश कर रहा है। इसलिए समय रहते शहर को अतिक्रमण की जद से बाहर करना होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में सुजानपुर शहर के नौ वार्डों के गली मोहल्लों में अतिक्रमण ने पांव पसार रखे हैं। शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड व अन्य चौक चौराहों पर भी अतिक्रमण हुआ है। अतिक्रमण किसने किया है, इस बात से शहरवासी भलीभांति परिचित हैं लेकिन नाम सार्वजनिक करके कोई किसी से बुराई मोल नहीं लेना चाहता और न ही किसी की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है। आलम यह है कि अतिक्रमणकारियों को बचाने के चक्कर में पूरे शहर का हालत बिगड़ती जा रही है। एक सप्ताह पूर्व सुजानपुर बाजार में बादल फटने जैसे हालात बने और पूरे शहर में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। सबसे ज्यादा नुकसान शहर के मुख्य बाजार वार्ड नंबर आठ और इसके साथ लगते वार्डों में देखने को मिला। कोई घर, मकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान ऐसा नहीं, जहां बारिश का पानी प्रवेश न कर गया हो। कई लोगों के पूरे घर तबाह हो गए। व्यापारिक प्रतिष्ठान जलभराव के कारण बारिश की भेंट चढ गए। यह सारा नुकसान जलभराव के कारण हुआ लेकिन जलभराव क्यों हुआ, यह सबसे बड़ा सवाल है। पुराने समय में जहां-जहां से बारिश के पानी की निकासी होती थी, वह रास्ते खुले और लंबे चौड़े होते थे। धीरे-धीरे यह तमाम रास्ते अतिक्रमण की जद में आते गए। वर्तमान में स्थिति यह है कि कोई भी गली, मोहल्ला, मुख्य रास्ता, नाला इत्यादि अतिक्रमण से बच नहीं पाया है। अतिक्रमण के साथ-साथ सभी रास्तों पर लोगों ने गाड़ियां खड़ी कर रखी हैं। इससे बारिश का पानी जब तेज गति में बहता है तो अपने साथ इन गाड़ियों को या तो आगे बहाकर ले जाता है या फिर गाड़ियों के कारण पानी गली में जमा होना शुरू होता है। जो बाद में सीधा लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है। इस बारे में एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा ने कहा कि हालात सामान्य होते ही पूरे शहर का निरीक्षण करके अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। लोग खुद सहयोग करें। अगर किसी ने सरकारी भूमि और अन्य स्थान पर अतिक्रमण कर रखा है तो वह इसे अपने आप हटा दें अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें