फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के 25 वर्षीय बेटे ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसिपल के 25 वर्षीय बेटे ने घर पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने डिडवीं टिक्कर के तहत आते गांव कधरियाणा में मकान से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है। पंकज शुक्ला मर्चेंट नेवी में सेवारत था। लेकिन बीते वर्ष वह मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद भोटा पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट और अन्य कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि तनाव के कारण उसने आत्महत्या की है। पंकज के माता-पिता गांव खटमी में अपने पुराने मकान में रहते हैं जबकि छोटा भाई भी डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस कधरियाणा गांव पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें