फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ डेलिगेट उपाधि से नवाजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में एमयूएन (माॅडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन) माडल संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 255 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमयूएन में सात कमेटियों को शामिल किया गया था। कमेटियों में अलग-अलग विषयों पर वाद-विवाद किया गया। एमयूएन का शुभारंभ संयुक्त राष्ट्रीय संघ में कार्यरत संजीव वत्स ने किया। आयोजन एमयूएन म्यूनिटी के सहयोग से किया गया।इसमें छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


एमयूएन में मुख्य विषय मौसम में आ रहे परिवर्तन के कारण, शरणार्थियों की स्थिति, नाटो के प्रयास, कोविड-19 का प्रभाव, विश्व व्यापार नीतियां, आर्थिक असमानता, पत्रकारिता आदि विषयों पर वाद-विवाद हुआ। अंत में विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ डेलिगेट, हाई कमेंडेशन, स्पेशल मेंशन उपाधियों से नवाजा गया। इस मौके पर प्राकृत लखनपाल, पंकज लखनपाल, प्रधानाचार्य नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें