फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समूह लोक नृत्य में हमीरपुर कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
बचत भवन हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय उत्सव में लोक नृत्य प्रस्तुति पूर्व छात्राएं।(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। बचत भवन हमीरपुर में बुधवार को जिला युवा उत्सव की खूब धूम रही। युवा उत्सव का शुभारंभ जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर के कार्यकारी खेल अधिकारी विवेक वर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उत्सव में जिलेभर के 120 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


समूह लोक नृत्य में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर विजेता और शुभम म्युजिकल ग्रुप नादौन उपविजेता रहा। समूह लोक नृत्य में मानिल म्यूजिकल अकादमी तरक्वाड़ी विजेता और राजकीय महाविद्यालय बड़सर उपविजेता रहा। एकल लोक नृत्य में राजकीय महाविद्यालय बड़सर की हिमांशी विजेता और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की वंशिका उपविजेता रही। लोकगीत एकल में प्रियंका विजेता और आशीष उपविजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता में ऋषिका विजेता और नीलम उपविजेता रही। जिला युवा उत्सव का समापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान वॉलीबाल कोच विक्रम सिंह, एथलेटिक्स कोच राजेंद्र कुमार, हॉकी कोच तवी चौहान, घनश्याम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें