सेन जू मार्शल आर्ट्स स्कूल ऑफ इंडिया ने 12वीं बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता का आयोजन नादौन के कोपड़ा वरशिप स्कूल में किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरशिप स्कूल के चेयरमैन दौलत राम ने शिरकत की।
कुमिते में करीब 150 खिलाड़ियों ने ग्रेडिंग के लिए जोर आजमाइश की। सेन जू मार्शल आर्ट्स स्कूल के अध्यक्ष संजू सरगम ने बताया कि बच्चों में कराटे कला के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं।
प्रशिक्षक प्रियंका शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में येलो, ग्रीन, ऑरेंज तथा ब्लू बेल्ट के लिए ग्रेडिंग की गई। रुद्राक्ष अवस्थी, अनमोल, अंशुल, आयुष, नमन, आशीष, स्वाति, सोनिया, राशि, कशिश, दीक्षिता, आदित्य, पुनीता, वंश, वंशिका, रिया, अंजली, करण, ईशा, याशिका अवस्थी, अक्षित, साहिल, भविक जैन, प्रज्ञा सोनी, मुस्कान, पीयूष, आरव जैन, आरुष, अथर्व आर्य, रिवांशु आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया।
छह बच्चों को रेड बेल्ट, छह को ब्ल्यू बेल्ट, सात बच्चों को ऑरेंज, 29 को ग्रीन तथा 59 को येलो बेल्ट दी गई। प्रधानाचार्य सुनीता दत्ता ने विजेता बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर सुनील धीमान, भावना धीमान, राजेंद्र कुमार, कुलदीप मनकोटिया, भुवनेश, प्रिथी पाल, कुसुमलता सहित अन्य उपस्थित रहे।