फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी में 32 करोड़ से निर्मित छात्र गतिविधि केंद्र विद्यार्थियों को समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छात्र गतिविधि केंद्र का उद्घाटन किया तथा इसके परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। यह संस्थान देश और दुनिया के लिए उत्कृष्ट टेक्नोक्रेट्स तैयार कर रहा है। छात्र गतिविधि केंद्र के निर्माण से विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को बेहतर माहौल मिलेगा तथा उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

छात्र गतिविधि केंद्र में अत्याधुनिक बास्केटबाल, स्क्वैश और बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस और अन्य इंडोर खेलों की सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि शिक्षण-प्रशिक्षण संबंधी आम गतिविधियों के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के समावेश से संस्थान में बेहतर प्रोफेशनल तैयार होंगे। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण प्रभावित हुए संस्थान के कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने छात्र गतिविधि केंद्र में उपलब्ध विभिन्न खेल सुविधाओं का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने संस्थान के कॉन्फ्रेंस हाल में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

भरनांग में अनुराग ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह ग्राम पंचायत भरनांग में लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध मासिक कार्यक्रम मन की बात का प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देशवासियों से सीधा संवाद करते हैं और यह कार्यक्रम आम लोगों में बहुत ही लोकप्रिय है। इस रविवार को भी प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलंपिक टीम और कोरोना से संबंधित कई ऐसे रोचक पहलुओं को उजागर किया है, जिनके बारे में बहुत कम चर्चा होती है। वहीं रविवार दोपहर बाद हमीरपुर के परिधि हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें