फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के आवंटन से नाराज भाजपा के पन्ना प्रमुख ने कांग्रेस का हाथ थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के भाजपा समर्थित पार्षदों के बीच दुकानों के आवंटन को लेकर बनी दरार अभी भरी भी नहीं थी कि सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ के पन्ना प्रमुख और युवा भाजपा नेता समीर वर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन

भाजपाइयों के लिए दुकानों का निर्माण करके गरीब तबके को राहत देने का श्रेय लेने की होड़ अब गले की फांस बनता जा रही है। इससे पूर्व जहां नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमन भटनागर करीब एक वर्ष पहले भाजपा को अलविदा करके विधायक राजेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। अब समीर वर्मा ने दुकानों के आवंटन को निर्णायक न बताते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
समीर वर्मा को शहर में भाजपा का कट्टर समर्थक समझा जाता है, लेकिन वे भी दुकानों के आवंटन को लेकर प्रशासन की निर्णायक भूमिका से आहत हैं। इसे लेकर समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से टिप्पणी करते आ रहे हैं। उनकी नाराजगी की नब्ज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमन भटनागर भांप गए। पन्ना प्रमुख समीर वर्मा को कांग्रेस में लाने के लिए रमन भटनागर की विशेष भूमिका बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, समीर वर्मा ने कहा कि वे पन्ना प्रमुख रहे हैं, लेकिन शहर में 4 वर्ष में कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी सही नहीं थी। वर्मा ने साफ कहा कि विधायक गजेंद्र सिंह राणा सुजानपुर में विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें