फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर में मनाया खेल दिवस, युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में हॉकी खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सचित्र:
विज्ञापन

जिलाभर में मनाया खेल दिवस, युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह
खेल विभाग ने कबड्डी, वॉलीबाल, हॉकी खेलों का करवाया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर में खेल दिवस के मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को याद कर विभिन्न कार्यक्रमों और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर ने फिट इंडिया फ्रीडम रन करवाई। इसके साथ ही वॉलीबाल, कबड्डी, हॉकी, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जिला खेल अधिकारी पूर्ण कटोच ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में यूथ ऑर्गेनाइजर विवेक वर्मा, हॉकी कोच तवी चौहान, वॉलीबाल कोच विक्रम सिंह, एथलेटिक्स कोच रजिंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, उपमंडल भोरंज के भरेड़ी में सागर स्पोर्ट्स अकादमी व प्रयास संस्था की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के अनेक युवाओं ने भाग लिया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच विद्यासागर शर्मा ने युवाओं को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के जीवन के बारे में बताया व युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों की तरफ रुचि रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भोरंज क्षेत्र से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। इस मौके पर प्रयास संस्था के अजीत शर्मा, सूबेदार बलजीत सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त एसएचओ मेहर सिंह, धर्म चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें