फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी बोलीं, समस्या हो तो महिलाएं तुरंत लगाएं मुझे फोन

विज्ञापन
हवन यज्ञ में आहुति डालतीं एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौहंगी के नरयाह में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा में विशेषकर स्कूल व कॉलेज की बच्चियों को बस में यात्रा करते समय कोई भी समस्या आती है तो वह बिना झिझक मुझे तुरंत फोन करके मदद के लिए सूचना दे सकती हैं। किसी भी महिला को अपनी व्यक्तिगत समस्या के बारे में एक महिला से बात करने में कोई भी संकोच नहीं होता है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही तुरंत उनकी सहायता के लिए पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। उन्होंने अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी महिलाओं को उपलब्ध करवाया। साथ ही घरेलू हिंसा, लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के बारे में जागरूक किया। मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने लोगों के लिए 1100 रुपये आर्थिक सहयोग भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें