फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल के चालकों समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
Six people, including private school drivers, are corona positive
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में एक निजी स्कूल के तीन चालकों समेत रविवार को छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में भोरंज उपमंडल के एक निजी स्कूल में कार्यरत 53, 48 और 40 वर्षीय तीन व्यक्ति जो स्कूल में चालक हैं, पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा गांव समोह की 36 और 40 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 17 सैंपल लिए गए, जिनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।
निजी स्कूल बस के चालक पॉजिटिव पाए जाने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया है। जिले में तीन दिनों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। तीन दिनों में 17 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। उधर, रविवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 70 वरिष्ठ नागरिकों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। सोमवार को 600 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें