फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों ने दी टेक्निकल असिस्टेंट और जेई की परीक्षा

विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में टेक्निकल असिस्टेंट की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को सीनियर साइंटिफिक /टेक्निकल असिस्टेंट पोस्ट कोड 867 के पांच पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर के 3328 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व शिमला जोन के 17 केंद्रों में आयोजित की गई। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर पोस्ट कोड 846 में भी पांच पदों को भरने के लिए प्रदेश भर के 2831 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा शाम को दो से चार बजे तक प्रदेश के चार जोन में ही 16 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वहीं, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें