फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज कार्य का किया औचक निरीक्षण

Thu, 21 Apr 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
सीवरेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमंडल में चल रहे सीवरेज कार्य के तहत चैंबर बनाने और गलियों को दोबारा पक्का करने के कार्य का विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। आईपीएच विभाग नादौन के उच्चाधिकारियों ने वार्ड-4 और 5 में चल रहे सीवरेज निर्माण का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीओ मीर चंद, कनिष्ठ अभियंता रविंद्र कुमार तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कार्य के दौरान मनमानी करने वाले ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि सीवरेज कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने धीमी गति से चल रहे कार्य को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। स्थानीय निवासी सुभाष चंद, विनोद कुमार, संजय, अनूप, बिल्ला, अशोक, आशु, रिशु, सुषमा, वीना, रीना, मीना, लता, बिंद्रो देवी, कल्पना का कहना है कि कि वार्ड-4 एवं 5 में सीवरेज पाइपें डालने के लिए एक माह पूर्व कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य अभी तक भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर कार्रवाई

लोगों का कहना है कि कई चैंबरों के नीचे पेयजल पाइपें हैं जिनसे भविष्य में लीकेज के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कार्य के दौरान टूटी पेयजल पाइपों को भी सही ढंग से ठीक नहीं किया गया है। इस कारण पेयजल पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को शिकायत की थी। उसी कड़ी में वीरवार को विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्य का निरीक्षण किया। इसमें कमियां भी पाई गईं और विभाग ने कार्य में लापरवाही न बरतने के दिशा-निर्देश दिए।

सीवरेज निर्माण कार्य में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते वार्ड-चार और पांच में कार्य का निरीक्षण किया गया। लोगों की समस्याओं को जल्द निपटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- मीर चंद, एसडीओ, आईपीएच, नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें