फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 16 मई से सफाई का जिम्मा संभालेंगे सात नए ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों और शहर की सफाई का जिम्मा अब नए ठेकेदार संभालेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था पर मासिक खर्चा 17 से 18 लाख रुपये तक आएगा। नगर परिषद ने पुराने ठेकेदारों के सफाई ठेका का समय पूरा होने पर निविदाएं आमंत्रित की थी। नगर परिषद ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने वाले सात ठेकेदारों के टेंडर आवंटित किए हैं। इसमें से कुछ ठेकेदारों के पास एक ही वार्ड है। वहीं कुछ ठेकेदारों के पास दो से अधिक वार्डों का जिम्मा है। जबकि वार्ड नंबर 11 के लिए अभी सफाई टेंडर होना बाकी है जो कि एक ही ठेकेदार को दिया जाएगा। 16 मई को सभी वार्डों के ठेकेदार अपना कार्य संभालेंगे। 16 मई से पहले ही सभी ठेकेदारों के साथ बैठक करके शहर और वार्डों में सफाई व्यवस्था से अवगत करवाया जाएगा। सभी ठेकेदार को अपने कर्मचारियों को 375 रुपये सरकारी दिहाड़ी के साथ-साथ ईपीएफ, ईएसआई दी जाएगी। गर्मियों के दिनों में नालियों और शहर के वार्डों में गंदगी पड़े रहने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। इसी के चलते अब नगर परिषद ने सफाई का जिम्मा नए ठेकेदारों को दिया है। अब यह नए ठेकेदार शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्य करेंगे। सभी ठेकेदारों के साथ बैठक कर शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में अब करवाया जाएगा। इसके बाद ही ठेकेदार अपने-अपने वार्ड में साफ-सफाई के कार्य में जुट जाएंगे।
विज्ञापन

बयान-
नगर परिषद के 10 वार्डों के नए सफाई ठेकेदारों के टेंडर हो गए हैं जबकि वार्ड नंबर 11 की टेंडर प्रक्रिया दोबारा की जाएगी। इस प्रक्रिया में एक ही ठेकेदार को टेंडर दिया जाएगा। 16 मई से पहले ही सभी ठेकेदारों के साथ बैठक करके शहर और वार्डों में सफाई व्यवस्था से अवगत करवाया जाएगा। शहर की सफाई व्यवस्था पर मासिक खर्चा 17 से 18 लाख रुपये तक आएगा। ठेकेदारों को अपने कर्मचारियों को 375 रुपये सरकारी दिहाड़ी के साथ ईपीएफ, ईएसआई की सुविधा देनी होगी। जो भी ठेकेदार सही से कार्य नहीं करेगा उस ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मनोज मिन्हास, अध्यक्ष, नगर परिषद हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें