फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सेवा भारती ने की आपदा प्रभावितों की मदद

Mon, 22 Sep 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने पीड़ितों के हालात का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी/भरेड़ी (हमीरपुर)। सेवा भारती की टीम ने रविवार को आपदा प्रभावित परिवारों की मदद की। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के जज्जल गांव में रजनी देवी के परिवार को घर में प्रयोग होने वाली जरूरी चीजें प्रदान कीं। उन्होंने बेटियों को पढ़ाई में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
घाटा पंगा गांव के रणवीर सिंह का कच्चा मकान जर्जर हालत में है। घर का कुछ हिस्सा गिर गया है। गारली बाजार में कमरा किराये पर लेकर अपने परिवार के साथ रह रहा है। सेवा भारती की टीम ने इस परिवार को गैस चूल्हा, रसोई के बर्तन, बिस्तर आदि सामान दिया। सेवा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरि दास ने बताया कि संगठन के स्वयंसेवक लगातार गांव-गांव जाकर आपदा पीड़ित परिवारों की खोज कर रहे हैं और उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा भारती के स्वयंसेवक पवन डोगरा, हरिदास आदि टिकरी मिन्हासा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा से प्रभावित तीन परिवारों जसपाल सिंह, गीता देवी, पुष्पा देवी के घर जाकर हालात का जायजा लिया। स्वयंसेवकों ने इन परिवारों को राहत सामग्री प्रदान की और उनके दुख को साझा किया। भ्रमण के उपरांत सेवा भारती की भोरंज इकाई ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें