फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी प्वाइंट में तोड़फोड़, शरारती तत्वों ने पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क में सेल्फी प्वाइंट पर लगे ग्लोसाइन बोर्ड को पहुंचाया नुकसान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर के आवास से महज 30 मीटर की दूरी पर स्थित चिल्ड्रन पार्क में स्थापित सेल्फी प्वाइंट को शरारती तत्वों ने नुकसान पहुंचाया है। दो दिन पहले ही रविवार को पार्क में ‘आई लव हमीरपुर’ ग्लोसाइन बोर्ड लगाकर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। इस प्वाइंट को हिमाचल प्रदेश गोसेवा आयोग के सदस्य आशीष शर्मा ने करीब 70 हजार रुपये खर्च कर बनाया था, लेकिन दो दिन के भीतर ही इस सेल्फी प्वाइंट पर जिस तरह से तोड़फोड़ हुई है, उससे जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठना भी लाजिमी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस का दावा है कि शहर के सभी वार्डों और प्रमुख स्थलों पर रात को गश्त होती है, लेकिन जिस तरह उपायुक्त निवास के सामने तोड़फोड़ की यह वारदात सामने आई है, उससे पुलिस के बेहतर सुरक्षा प्रबंधों के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। शरारती तत्वों ने सेल्फी प्वाइंट का निर्माण करने वाले दानी व्यक्ति का ग्लोसाइन बोर्ड से नाम मिटा दिया है।
बोर्ड के टुकड़े जमीन पर पड़े हैं। आशीष शर्मा ने वन विभाग से लिखित में अनुमति लेने के बाद यहां चिल्ड्रन पार्क में सेल्फी प्वाइंट बनाया था। उधर, संतोष अत्री, बुद्धि सिंह, सतीश शर्मा, अखिल ठाकुर, अश्वनी ठाकुर और विपिन शर्मा ने कहा कि कुछ लोग न तो खुद विकास कार्य करवा रहे हैं और न ही दूसरों की ओर से करवाए कार्य उन्हें रास आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोगों को आशीष शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता से खुद को खतरा महसूस होने लगा है। सेल्फी प्वाइंट को नुकसान पहुंचाना घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने प्रशासन से इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस की गश्त नियमित होती है। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी यह ग्लोसाइन बोर्ड तोड़ा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें