फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डेढ़ साल से अधूरे सुरक्षा इंतजाम, ऊहल चौक पर हादसे का डर

Mon, 16 Nov 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ऊहल चौक में अधर में डंगे और रेलिंग का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर ऊहल चौक के समीप सड़क सुरक्षा के इंतजाम अधूरे पड़े होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। सड़क के किनारे करीब 100 मीटर हिस्से में डंगे और सुरक्षा रेलिंग लगाने का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऐसे में यहां कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। एनएच-03 निर्माण कंपनी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ऊहल चौक के पास सड़क की कटिंग की थी। इसके बाद सड़क किनारे डंगे लगाने और सुरक्षा रेलिंग स्थापित करने का काम शुरू किया गया, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद करीब 100 मीटर हिस्से में यह कार्य अधूरा है।
सुरक्षा इंतजाम पूरे न होने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। दिन के समय तो चालक सावधानी बरतकर यहां से गुजर जाते हैं, लेकिन रात के समय रेलिंग न होने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। विशेषकर अनजान वाहन चालकों के लिए यह हिस्सा जोखिम भरा साबित हो सकता है। यहां वाहनों को मोड़ने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों देसराज, अशोक आदि ने एनएच-03 निर्माण कंपनी से मांग की है कि ऊहल चौक के समीप अधूरे पड़े डंगे और सुरक्षा रेलिंग लगाने का कार्य जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि किसी संभावित हादसे को टाला जा सके।
कोट
रेलिंग और डंगे का निर्माण अगले सप्ताह शुरू करने की तैयारी है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जा रहा है। -अनुज सांख्यान, हाइवे इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें