भोरंज (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम स्वीप यानी व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के तहत शनिवार को एसवीएन बीएड कॉलेज तरक्वाड़ी और मनोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
एसडीएम ने बीएड प्रशिक्षुओं और आम मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों में खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह, स्वीप के नोडल अधिकारी एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधाणी के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा, एसवीएन कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलदीप चंदेल और अन्य लोग उपस्थित रहे।