फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्काउट्स ने नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की शपथ ली

विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल में नशे के विरूद्ध चलाए अभियान के तहत शपथ लेते स्काउट।स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अक्तूबर में चलाया था अभियान
विज्ञापन

नशा व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए भी हानिकारक : रांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में वीरवार को स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से नशे के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की शपथ के साथ निश्चय प्रोजेक्ट का समापन हुआ। स्काउट्स एवं गाइड्स, स्काउट मास्टर सतीश राणा और गाइड कैप्टन कुसुम लता के मार्गदर्शन में अक्तूबर से लेकर अप्रैल तक निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया था। समापन प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए भी हानिकारक है। युवा वर्ग को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


समाज में लोगों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रेरित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चिट्टा, अफीम, चरस व गांजा जैसे मादक पदार्थ देश और युवाओं के शत्रु हैं तथा युवाओं को इन नशों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। स्काउट मास्टर सतीश राणा ने कहा कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जारी लड़ाई के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है और निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए पंचायतों के साथ शिक्षण संस्थानों से पिछले सात माह से अच्छा सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें