विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत
- फोटो : वर्ष 2018 में अशरफ की बेटी फरहीन की शादी समारोह केे दौरान कार्यक्रम में शामिल सोफिया के माता पिता। संवाद
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्नातक की कक्षाएं शुरू करने के लिए विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत धनेटा, भदरू, हथोल, वदारन, ग्वालपत्थर आदि पंचायतों के प्रतिनिधि थे। प्रतिनिधियों ने प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शीघ्र अति शीघ्र विज्ञान स्नातक की कक्षाएं शुरू की जाएं।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं न होने के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य महाविद्यालयों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान स्नातक की कक्षाएं शुरू करने से क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे और वे अपने क्षेत्र में ही रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे। इससे न केवल छात्रों को लाभ होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी योगदान होगा। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे इस विषय पर प्रदेश सरकार तथा उच्च शिक्षा विभाग को अवगत करवाएंगे।