राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में एसएमसी प्रधान रोशन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने नचणे जो करे मेरा जी..., तू नी बोलदी..., रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए... आदि गानों पर खूब तालियां बटोरीं।
प्रधानाचार्य आरपी वर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि को स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें ताकि वे अच्छे नागरिक भी बन सकें। मुख्यातिथि रोशन लाल ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।
सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार प्रियंका देवी और सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार रजत कुमार को दिया गया। इस मौके पर एसएमसी के पूर्व प्रधान राम कृष्ण शर्मा, सेवानिवृत्त प्रवक्ता आरआर कमल, रत्न चंद, नरेश शर्मा, संजीव कुमार, अशोक कुमार, शशि किरण, रीता कुमार, सुनील कुमार, कमला देवी, कांता, सोनिया आदि मौजूद रहे।