फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनो गौर से दुनिया वालो... पर मचाया धमाल

Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दीप चंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव आईडी लखनपाल ने की।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सीपीएस ने कहा कि समाज को अहम दिशा देने में विद्यार्थी अहम भूमिका निभाते हैं। वह देश का भविष्य हैं। छात्र पढ़ाई के साथ खेलकूद में बढ़चढ़ कर भाग लें।

उन्होंने स्कूल की मांग पर कहा कि स्कूल के भवन की छत पर रेलिंग लगाने और बास्केटबाल कोर्ट बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर भेजें। प्राथमिकता के आधार पर धन मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर समां बांधा। इस दौरान सुनो गौर से दुनिया वालो, ये देश है वीर जवानों का, मां तुझे सलाम आदि देशभक्ति गानों पर छात्रों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर ने वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट पढ़ी।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमलेश कुमारी, बीडीसी सदस्य संजीव कुमारी, बीडीसी समताना रेखा ढटवालिया, प्रधान ग्राम पंचायत धंगोटा रजनी बाला, उपप्रधान धनी राम, एसएमसी प्रधान संजय पटियाल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन वतन सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य सुरजीत सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत भैल प्रेम सिंह, पूर्व ग्राम पंचायत धंगोटा करतार सिंह, डॉ. ख्याली राम गर्ग, देवेंद्र राणा, रणजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें