फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैली ब्रिज को बंद करने से चालक-यात्री परेशान

Mon, 08 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर भोटा के पास कुणाह खड्ड पर बने वैली ब्रिज को बिना सूचना मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। पुल को बंद करने बारे पूर्व में कोई सूचना न होने के चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और बसों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शिमला-हमीरपुर आने-जाने वाले वाहन चालकों को करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर वाया सिद्धपुर मार्ग से गंतव्य को रवाना होना पड़ा। वैली ब्रिज आठ से 10 फरवरी तक मरम्मत कार्य को लेकर बंद रहेगा। मरम्मत कार्य के पहले दिन यात्रियों ने जान जोखिम में डाल पुल पार किया।

यहां तक कि पुल के दोनों छोरों पर कोई चेतावनी बोर्ड भी अंकित नहीं किया गया। लोकल रूटों के यात्रियों को करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा। इससे बच्चों, बुजुर्गों को परेशानी हुई। एनएच अथारिटी की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


लोगों में अरुण कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश चंद, जीवन प्रकाश, यशपाल सिंह, मनोहर लाल, मनोज कुमार, यशवंत सिंह आदि का कहना है कि करीब एक साल पहले कुणाह खड्ड पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद अस्थायी तौर पर वैली ब्रिज का निर्माण किया गया था।

वैली ब्रिज की भी हालत खराब हो गई है। मरम्मत के लिए इसे सोमवार को बिना सूचना के बंद कर दिया। कहा कि पुल को बंद करने से पहले विभाग को संपर्क मार्ग की दशा सुधारनी चाहिए थी।
विज्ञापन

...
वैली ब्रिज को मरम्मत के लिए 8 से 10 फरवरी तक बंद किया गया है। उपायुक्त हमीरपुर की अनुमति पर ही इसे बंद किया गया है।
-मनोज सहगल, एसडीओ एनएच अथारिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें