फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौणी-दियोटसिद्ध मार्ग का नहीं हो पाया विस्तार

Sat, 13 Feb 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सालों बीत जाने के बाद भी सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क के विस्तारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लोग सालों से सड़क के विस्तारीकरण की मांग कर रहे हैं। भारत निर्माण सड़क योजना के तहत कुढार से दियोटसिद्ध तक सड़क को चौड़ा करने की योजना थी। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में विभाग ने डीपीआर में भारी फेरबदल कर जनता को इस सुविधा से महरूम कर दिया है।
विज्ञापन


बिझड़ी में बाईपास की मांग अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। बाजार काफी तंग है। यहां एक बार जाम लग जाए तो वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क मार्ग पर बाबा बालक नाथ जाने वाले वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। खासकर, चैत्र मास के मेलों के दौरान आवाजाही बढ़ जाती है।

वन-वे होने के कारण कई बार वाहनों का जमघट लग जाता है। सड़क का दो बार टेंडर हो चुका है। पहला टेंडर अगस्त 2007 को हुआ था। टेंडर की डीपीआर में सड़क को चौड़ा करना, सोलिंग और टारिंग के अलावा पुली, डंगे और पैरा पिट बनाने का कार्य शामिल था। विभाग ने टेंडर तो करवाया, लेकिन ठेकेदार को कार्य नहीं सौंपा।
विज्ञापन


परिणामस्वरूप 2007 में विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लागू होने से कार्य शुरू नहीं हो सका। वहीं, विभाग ने सितंबर 2008 में इस टेंडर को रद्द कर इसकी डीपीआर में सड़क को चौड़ा करने समेत दर्शाई गई 24 शर्तों को हटाकर टेंडर किसी अन्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया। सितंबर 2008 में हुए टेंडर में विभाग ने बजट को 2007 में हुए टेंडर के मुकाबले और बढ़ा दिया।

इस मामले पर जनहित याचिका डाली गई जिसमें हाईकोर्ट ने विभाग के विरुद्ध कड़ा संज्ञान लिया था। इसके बावजूद आज दिन तक सड़क को चौड़ा करने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। 
विज्ञापन


सलौणी-दियोटसिद्ध के विस्तारीकरण का मामला सरकार के ध्यानार्थ है। सरकार के आदेशों के बाद ही सड़क विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो पाएगा।

- बीएस सेन, सहायक अभियंता लोनिवि, बड़सर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें