फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत भवन में टूटे सामाजिक दूरी के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर से सटे बचत भवन में बुधवार को कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान सामाजिक दूरी नियमों की जमकर अवहेलना हुई। वायरस से बचने के लिए लोग वैक्सीन लगाने आए थे। वैक्सीनेशन केंद्र पर कोरोना फैलने की सबसे अधिक संभावना बनी हुई है। दरअसल वैक्सीन लगाने आए लोग एक-दूसरे से चिपके हुए नजर आए। सामाजिक दूरी नियमों का पालन न करने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ यही हाल जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार और बस स्टैंड का भी है। बाजार में लोग दिनभर झुंडों में घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर भी सामाजिक दूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। कई लोग तो कोरोना से बेपरवाह होकर मास्क तक ठीक ढंग से नहीं पहन रहे। सबसे अधिक खतरा वैक्सीनेशन केंद्रों पर है, जहां सामाजिक दूरी नियमों का पालन करवाने बारे कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि सामाजिक दूरी नियमों का पालन करें और मास्क इत्यादि पहनें। इसके साथ ही वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें